Homemade Moisturizer: ज्यादातर लोगों को लगता है कि मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल सिर्फ सर्दी के मौसम में किया जाता है, क्योंकि सर्दियों में त्वचा काफी रूखी हो जाती है। जबकि ऐसा नहीं है। असल में आपको मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल गर्मियों में भी करना चाहिए।
गर्मी में तेज धूप की वजह से भी त्वचा नमी खोने लगती है, जिसकी वजह से त्वचा संबंधी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं। ऐसे में इन परेशानियों से मॉइश्चराइजर ही आपको बचा सकता है। मॉइश्चराइजर का चुनाव हमेशा अपने स्किन टाइप को देखकर करना चाहिए।
आपको बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर मिल जाएगा। बहुत से लोगों को बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स पर ज्यादा भरोसा नहीं रहता है, जिस वजह से वो घरेलु नुस्खे अपनाते हैं। इसी के चलते हम आपको घर पर ही ड्राई और ऑयली स्किन के लिए मॉइश्चराइजर बनाना सिखाएंगे। ताकि आप भी बिना केमिकल के बने इस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकें।