Makeup Tips: आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे मेकअप करना पसंद नहीं होगा। मेकअप से ना सिर्फ चेहरा खूबसूरत दिखता है, बल्कि इसकी वजह से महिलाओं में अलग सा आत्मविश्वास भी आ जाता है। मेकअप लगाने की वजह से चेहरे के दाग-धब्बे छिप जाते हैं, जिस वजह से महिलाएं कई गुना ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। जिस तरह से मेकअप चेहरे को खूबसूरत बनाता है, ठीक उसी तरह गलत तरीके से मेकअप करने की वजह से आपका लुक खराब हो सकता है।
दरअसल, मेकअप करने का एक सही तरीका होता है। अगर इस तरीके को फॉलो नहीं करते हैं तो चेहरा खराब दिखता है। खासतौर पर अगर बात करें मेकअप के शुरुआती स्टेप की, तो सबसे पहले प्राइमर का इस्तेमाल किया जाता है। लोगों को लगता है कि प्राइमर को वो साधारण क्रीम की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। प्राइमर लगाने का भी एक सही तरीका होता है, जिस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।