Monsoon Skin Care: वैसे तो बरसात का मौसम हर किसी को पसंद होता है। इसमें घूमने का भी अपना अलग मजा होता है, लेकिन कई बार इसी मौसम में त्वचा संबंधी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में बारिश में स्किन को मुहांसों, फंगल संक्रमणों, ड्रायनेस से बचाना तथा उसकी चमक बनाए रखना जरूरी होता है।
ज्यादातर लोगों को ये समझ नहीं आता कि वो बारिश में अपनी त्वचा का ध्यान कैसे रखें। इसी के चलते आज का लेख उन लोगों के लिए काफी मददगार है, जो अपनी त्वचा का ध्यान सही से नहीं रख पाते। आइए आपको भी बारिश में स्कन केयर करने का सही तरीका बताते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा, जिसके बाद चेहरा खिल उठेगा।