फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Tips: मेकअप से पहले बेहद जरूरी होता है प्राइमर लगाना, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Thu, 27 Jun 2024 09:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप मेकअप से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करती हैं, तो इसके इस्तेमाल का सही तरीका आपको जरूर पता होना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
Makeup Tips - फोटो : istock
Makeup Tips: आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे मेकअप करना पसंद नहीं होगा। मेकअप से ना सिर्फ चेहरा खूबसूरत दिखता है, बल्कि इसकी वजह से महिलाओं में अलग सा आत्मविश्वास भी आ जाता है। मेकअप लगाने की वजह से चेहरे के दाग-धब्बे छिप जाते हैं, जिस वजह से महिलाएं कई गुना ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। जिस तरह से मेकअप चेहरे को खूबसूरत बनाता है, ठीक उसी तरह गलत तरीके से मेकअप करने की वजह से आपका लुक खराब हो सकता है।

दरअसल, मेकअप करने का एक सही तरीका होता है। अगर इस तरीके को फॉलो नहीं करते हैं तो चेहरा खराब दिखता है। खासतौर पर अगर बात करें मेकअप के शुरुआती स्टेप की, तो सबसे पहले प्राइमर का इस्तेमाल किया जाता है। लोगों को लगता है कि प्राइमर को वो साधारण क्रीम की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। प्राइमर लगाने का भी एक सही तरीका होता है, जिस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
face wash
सबसे पहले करें ये काम

कभी भी सीधे प्राइमर को अपने चेहरे पर ना लगाएं। इसके लिए पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद चेहरे पर कोई क्रीम लगाएं। सबसे आखिर में प्राइमर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से प्राइमर सही से सेट हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Makeup Tips - फोटो : Istock
स्किन टाइप का रखें ध्यान

वैसे तो आज के समय में बाजार में आपको कई तरह के प्राइमर बेहद आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप अपने स्किन टाइप का जरूर ध्यान रखकर इसे खरीदेंगे तो ये ज्यादा फायदेमंद रहेगा। रूखी त्वचा वाले लोग मॉइश्चराइजर युक्त प्राइमर अपने लिए खरीद सकते हैं। 

4 of 6
Makeup Tips - फोटो : istock

सही मात्रा में करें इस्तेमाल

लोगों को लगता है कि प्राइमर का वो जितना चाहें, उतना इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं। दरअसल, अगर आप ज्यादा मात्रा में प्राइमर अपने चेहरे पर लगाएंगे तो इससे आपका मेकअप खराब हो सकता है। अगर आप कम मात्रा में इसका इस्तेमाल करेंगी तो इसे लगाने का कोई फायदा नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Makeup Tips - फोटो : iStock

आईलिड पर करें इस्तेमाल

ज्यादातर लोग अपनी आईलिड पर प्राइमर लगाना भूल जाते हैं। ऐसे में उनका आईमेकअप खराब हो सकता है। इसलिए आईलिड पर भी प्राइमर जरूर लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Makeup Tips - फोटो : pixabay


प्राइमर लगाने के बाद ना करें ये काम

अक्सर लोग प्राइमर लगाने के तुरंत बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाने लगते हैं, जिससे ये सही से सेट नहीं होता। ऐसे में प्राइमर लगाने के तकरीबन 5-7 मिनट के बाद फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें