बारिश में खोने लगी है पैरों की नमी तो इस्तेमाल करें घर पर बनी ये क्रीम
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा और विटामिन E क्रीम
एलोवेरा से बनी क्रीम को बनाने लिए आपको 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल, 1 टेबलस्पून नारियल तेल, 1 टेबलस्पून ग्लिसरीन और 2 विटामिन E कैप्सूल्स की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल, नारियल तेल, और ग्लिसरीन को मिलाएं। अब विटामिन E कैप्सूल्स को फोड़कर उसमें से तेल निकालें और मिश्रण में मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे एक डिब्बे में स्टोर कर लें।