Remedies For Itchy Scalp: बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन वो अपने साथ तमाम तरह की परेशानियां भी लेकर आता है। अगर इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान सही से न रखा जाए तो कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं। स्वास्थ्य के साथ-साथ बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी भी कई परेशानियां सामने आने लगती हैं।
दरअसल, इस मौसम में वातावरण में काफी चिपचिपाहट होने लगती है, जिसकी वजह से कई बार फंगल इंफेक्शन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फंगल इंफेक्शन की वजह से सिर पर खुजली काफी बढ़ जाती है।
अगर सिर की खुजली को सही वक्त पर रोका न जाए तो ये आपको काफी हद तक परेशान कर सकती है। बार-बार सिर खुजलाने से आपको शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसी परेशानी को देखते हुए यहा कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल सिर की खुजली दूर करने के लिए किया जा सकता है।