Beauty Tips: वर्तमान समय में ज्यादा शादियां सर्दियों के मौसम में होती हैं। अगर आपके भी परिवार में या दोस्त की इस मौसम में शादी है, तो आपको अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि सर्द हवाओं की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए आपको कोल्ड क्रिम लगाने की आदत डाल लेनी चाहिए, जिससे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार रहेगी। इसके साथ ही आप होठों पर लिप बाम जरूर लगाएं। अगर आपकी त्वचा अच्छी होगी, तो मेकअप भी अच्छा होगा और आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।
हर मौसम का मेकअप अलग-अलग होता है। सर्दियों के मौसम में मेकअप थोड़ा ब्राइट रखा जाता है। गर्मी के मौसम जिन रंग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, उनका रंगों का सर्दियों के मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे करें मेकअप?
इस समय आंखों के दो लुक को खूब किया जा रहा है। कैट और स्मोकी आई को लोग पसंद कर रहे हैं। अगर आप चाहें, तो डबल आईलाइनर के ऑप्शन को भी चुन सकती है। आप जिस भी लुक को कैरी करें, उसे आपको मस्कारे से उभारना चाहिए। अगर आप सर्दियों में ब्राइट कल का इस्तेमाल करेंगी, तो अच्छा लगेगा। आप ब्लू, पर्पल और ऑरेंज रंगों के ऑप्शन चुन सकती हैं।