फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी टिप्स: चेहरे पर तुरंत चाहिए ग्लो, तो एक चम्मच दूध को ऐसे करें इस्तेमाल

Mon, 27 Sep 2021 03:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्यूटी टिप्स - फोटो : Istock

धूल मिट्टी से आपकी स्किन के छिद्र में गंदगी और मिट्टी के कण जम जाते हैं, जिससे आपकी त्वचा बेजान हो जाती है। स्किन को चिकनी, चमकदार बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। फेस मास्क, फेस स्क्रब और फेस मसाज लेती हैं। कुल मिलाकर स्किन पर ग्लो लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है और पैसे भी खर्च हो जाते हैं। इन जब के बाद भी वैसा ग्लो नहीं आता जैसा आप अपेक्षा करते हैं। लेकिन बिना मेहनत और बिना पैसे खर्च किए आपको इंस्टेंट ग्लो मिल सकता है। इसके लिए हम आपको एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए जिस चीज का इस्तेमाल होता है वह भी आसानी से आपको घर पर मिल जाएगी। हम बात कर रहे हैं दूध की। सिर्फ एक चम्मच दूध आपके चेहरे पर निखार ला सकता है। स्किन केयर में दूध संजीवनी का काम करता है। चलिए जानते हैं कि स्किन को चिकनी, चमकदार और ग्लोइंग बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल कैसे करना है। 

विज्ञापन

2 of 5
ब्यूटी टिप्स - फोटो : istock
क्लींजर का काम करता है दूध

स्किन पर धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाती हैं, जिसके कारण आपका चेहरा मुरझा जाता है। केवल पानी से आपकी स्किन क्लीन नहीं होती। स्किन को अच्छे से साफ करने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप एक चम्मच दूध को हाथों पर लेकर अच्छे से चेहरे पर लगाएं। उसके बाद हल्के हाथ से मसाज करें। चेहरा साफ और चमकदार हो जाएगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ब्यूटी टिप्स - फोटो : istock

मॉइस्चराइजर का काम करता है दूध

रूखी और बेजान त्वचा के लिए भी दूध सबसे अच्छा विकल्प है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है। जो आपकी स्किन पर नमी बरकरार रखने का काम करता है। चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए एक चम्मच दूध से त्वचा की मसाज करें। अगर आप रोजाना ऐसा करते हैं तो आपके चेहरे के दाग-धब्बे हल्के पड़ जाते हैं।

4 of 5
ब्यूटी टिप्स - फोटो : iStock

दूध स्किन को हेल्दी बनाता है

दूध में बहुत पोषण होता है। स्किन को हेल्दी बनाने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैँ। दरअसल दूध त्वचा को साफ करता है। ऐसे में स्किन के रोम छिद्र खुलने से त्वचा को सांस लेने में आसानी होती है। चेहरे के कील मुंहासे में भी दूध के रोजाना इस्तेमाल से कम हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्यूटी टिप्स - फोटो : Istock

दूध से स्किन की ड्राइनेस होती है कम

अगर आप रोजाना कच्चे दूध को अपने चेहरे पर लगाते हैं तो आपकी स्किन की ड्राइनेस खत्म हो जाती है। इसके लिए आप ठंडा दूध चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में चेहरो को पानी से धो लें। आपकी त्वचा निखरी और चिकनी दिखने लगेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें