आपने कोरोना महामारी के दौरान हैंड सैनिटाइजर का जमकर इस्तेमाल किया। वायरस से बचाव को लेकर इसके फायदे को भी समझा। कुछ भी छूने के बाद खुद को सैनिटाइज जरूर करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सैनिटाइजर का इस्तेमाल सिर्फ संक्रमण से सुरक्षित रहने भर का नहीं है। सैनिटाइजर को और भी कई तरह से आप इस्तेमाल में ला सकते हैं, खासकर स्किन केयर में। हैंड सैनिटाइजर का उपयोग आप मेकअप हैक के तौर पर कर सकते हैं। चाहे मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखना हो या ऑयली स्किन से अधिक वसा को हटाना हो, सैनिटाजर आपके बड़े काम आएगा। इसलिए अब अपनी मेकअप किट में सैनिटाइजर को शामिल करें और इसे ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह इस्तेमाल करें। सबसे पहले तो ये जानते हैं कि सैनिटाइजर स्किन केयर में आपके किन किन उपयोगों में आ सकता है। साथ ही सैनिटाइजर को किस तरह से इस्तेमाल करना हैं। तो चलिए जानते हैं मेकअप ब्यूटी हैक में सैनिटाइजर का इस्तेमाल कैसे करें।