फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनबर्न से सांवली पड़ी त्वचा की रंगत निखार देंगे ये अचूक घरेलू उपाय, मिनटों में खिल उठेगा चेहरा

Fri, 25 May 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
facepack
तेज घूप से सनबर्न और सन टेनिंग हो जाए तो ये तरीके आपके बहुत काम आएंगे। इससे आपकी रंगत फिर से लौट आएगी। आगे जानिए...
विज्ञापन

2 of 7
Apple Cider Vinegar
सबसे पहले तो ये कि धूप में निकलने से पहले आप छाते का प्रयोग जरूर करें। लेकिन फिर भी सनबर्न हो जाए तो आप इसके लिए घर पर ही आप अपनी त्वचा की रंगत को वापस ला सकते हैं। एप्पल साइडर विनेगर को एक कटोरी पानी में इसकी कुछ बूंदे डालकर रूई से स्किन पर लगाएं।  इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें।
विज्ञापन

3 of 7
aloe vera
नारियल का तेल और कपूर दोनों को मिलाकर सन बर्न वाली स्किन पर लगा दें। कुछ देर बाद इसके धो दें। अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो आप इसका जैल लगाएं। इससे आपकी स्किन मॉइस्चराइज़र होती है। इससे आपकी स्किन पर बहुत जल्दी असर होता है।

4 of 7
orange peel
थोड़े से बेसन में शहद और नींबू का रस मिलाकर लगाएं। इससे भी धूप में झुलसी हुई त्वचा की जलन शांत होती है। संतरे के छिलके दूध में पीसकर लगाएं इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड आपकी स्किन का रंग बिल्कुल साफ दूध जैसा देता है। घर से बाहर निकलते समय हमेशा सनस्क्रीन लोशन लगाएं। चेहरे और गर्दन के अलावा हाथों पर भी लगाएं।
विज्ञापन

5 of 7
turmeric face mask
सनबर्न की परेशानी दूर करने के लिए आप हल्दी चंदन का लेप भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी को दूध में पेस्ट बनाकर लेप जैसा लगा ले और यह लेप आधे घंटे तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें, और जब यह सूख जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें

 
विज्ञापन

6 of 7
asd
चेहरे से सन टैन, किसी भी रसभरे फल का रस जैसे नींबू का रस, संतरे का रस या टमाटर का रस लें। इस रस में रुई के बॉल डुबोकर शरीर के टैन्ड भाग पर लगाएं। ओट्स एवं छाछ को बराबर मात्रा में लें और अच्छे से मिलाएं। ओट्स को अच्छे से मसल लें और शरीर में स्क्रब की भांति लगाने के लिए इससे एक खुरदुरा पेस्ट बनाएं। अब इस मिश्रण को लें और झुलसी हुई त्वचा पर लगाएं। कुछ देर बाद ठन्डे पानी से इसे धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tomato pack
टमाटर और गीली हल्दी का रस धूप से उत्पन्न त्वचा का कालापन दूर करता है। पपीते के रस में नारियल का तेल मिलाकर चेहरे पर मालिश करें। तेज धूप से त्वचा काली पड़ जाए तो खीरे या ककड़ी का रस चेहरे पर लगाए। गर्मियों में चेहरे की देखभाल के लिए नीम के पत्तों को पीसकर उसमें पोदीने का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं, दस मिनट बाद धोकर बर्फ से चेहरे की मसाज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें