फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeenat Aman: जीनत अमान ने साझा किया पुराना साक्षात्कार, बोलीं- अभिनेत्रियां सुंदर दिखती हैं, रोती हैं और बस..

Mon, 15 Jul 2024 08:13 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जब से जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है, तभी से वो अपने करियर और जिंदगी से जुड़ी खास बातें लोगों से साझा करती रहती हैं। उनके प्रशंसक उनकी लंबी-लंबी पोस्ट को बड़े चाव से पढ़ते हैं। अब जीनत ने अपने एक काफी पुराने साक्षात्कार का वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो कमर्शियल हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों के किरदार के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman

2 of 5
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
जीनत अमान ने, जो क्लिप शेयर किया है वो 80 के दशक का है, जब उन्होंने बीबीसी एशिया नेटवर्क से बातचीत की थी। इस वीडियो में उन्हें व्यावसायिक हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों के लिए सीमित दायरे के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। जीनत कह रही हैं कि भारतीय व्यावसायिक फिल्मों में लेबल से चिपक जाना काफी आसान है। ऐसी फिल्मों में अभिनेत्रियां सुंदर दिखती हैं, गाने गाती हैं और रोने वाले सीन कर लेती हैं और बस इतना ही।

विज्ञापन

3 of 5
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
जीनत ने कहा कि उन्होंने ग्लैमरस किरदार कर-करके अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी, मगर उन्होंने अलग-अलग किस्म की ऐसी फिल्मों में भी अभिनय करने की कोशिश की थी, जिनमें एक अभिनेत्री के लिए बहुत कुछ करने के लिए होता हो।

4 of 5
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
दिग्गज अभिनेत्री ने अपनी इस पोस्ट का एक लंबा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि बीबीसी ने उनकी जिंदगी के एक ऐसे अहम मोड़ पर साक्षात्कार के लिए बुलाया था, जब वो एक बच्चे की मां बन चुकी थीं और लोगों की निगाहों से दूर जा रही थीं। उन्होंने इस पुरानी वीडियो को लेकर कहा कि उन्हें अब यह देखकर हंसी आती है कि जिस जीनत के बारे में उन्होंने तब ऐसा सोचा था कि वो परिपक्व होगी और अब वो भोली और प्यारी युवा लड़की नजर आ रही है। 

Bad Newz: 'बैड न्यूज' के प्रमोशन के बीच विक्की, तृप्ति और एमी ने किया दिल्ली मेट्रो का सफर, फैंस से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
जीनत ने अपनी ओर से एक संदेश देते हुए लिखा कि यह बात याद रखनी चाहिए कि जब मुश्किल वक्त होता है, तो बेहतर चीजें आपका इंतजार करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब वक्त अच्छा चल रहा हो तो उसका पूरा आनंद लेना चाहिए क्योंकि कोई न कोई मुश्किल जरूर आने वाली है।

ZNMD: जिंदगी न मिलेगी दोबारा के 13 साल पूरे, फरहान अख्तर ने खास अंदाज में ऋतिक-अभय को किया याद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें