बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम बैचलर की बात आती है तो जहन में सबसे पहले किसी अभिनेता का नाम आता है तो वह है सिर्फ और सिर्फ सलमान खान। सलमान को अक्सर उनकी शादी के लिए पूछा जाता है कि आखिर वह कब और किस लड़की से शादी करेंगे। यह जानने की चाहत सलमान के हर एक फैन के साथ ही पूरे बॉलीवुड और हॉलीवुड की तमाम हस्तियों के दिलों में है कि आखिर सल्लू मियां किस लड़की से शादी रचाएंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान की शादी हो चुकी है, जिसका जिक्र उन्होंने खुद एक शो के दौरान शाहरुख खान से किया था।

विज्ञापन
2 of 6
शाहरुख खान-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, iamsrk
बॉलीवुड दबंग खान की शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है कि आखिर सलमान शादी कब करेंगे। सलमान खान लंबे समय से अपनी लव लाइफ और शादी की योजनाओं को लेकर चर्चा में रहते आए हैं और जब भी उनकी शादी की बात आती है तो सलमान का हाल-भाव सब बदल जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के मोस्ट डैसिंग बैचलर सलमान खान ने शादी कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक प्रतीक्षित अवार्ड शो के दौरान शाहरुख खान को दी थी?
विज्ञापन
3 of 6
शाहरुख खान-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, iamsrk
एक अवॉर्ड शो के दौरान, शो की मेजबानी शाहरुख खान कर रहे थे। हर किसी के मन में उठ रहे सवाल को पूछने से खुद को रोक नहीं पाए थे शाहरुख और आखिरकार उन्होंने जब सलमान से पूछा कि आखिर 'आप शादी कब कर रहे हैं?" तब सलमान ने बिना किसी देरी के कहा, "सीक्रेट यह है कि मेरी शादी हो चुकी है।" वहां पर बैठे सभी दर्शक और फिल्मी हस्तियां जिनमें आलिया भट्ट, जरीन खान, डेजी शाह और रेखा सहित सितारों से भरी भीड़ पूरी तरह से हैरान रह गई। सलमान के इस बयान पर वह चौक गए और मन ही मन सोचने लगे कि आखिर कौन है वो लकी लड़की, जिसे सलमान ने अपना हमसफर बनाया है?
4 of 6
शाहरुख खान-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, सोशल मीडिया
सलमान के इस बयान के बाद शाहरुख भी सोच में पड़ गए और तुरंत उन्होंने एक और सवाल सलमान से पूछा "क्या? आपकी शादी हो चुकी है? यानी आप पहले से ही शादीशुदा हैं?" फिर क्या था सलमान ने जवाब देते हुए कहा, "जो लोग मुझे परेशान करते रहते हैं, मेरी शादी के प्लान के बारे में पूछते रहते हैं। मैं यह झूठ बोलते-बोलते तंग आ चुका हूं- 18 नवंबर।"
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, सोशल मीडिया
सलमान की बातों को समझने की कोशिश करते हुए दर्शकों में जोश भर गया और शाहरुख ने इसे नजर अंदाज नहीं किया उन्होंने आगे सलमान से पूछा, "आपने कहां शादी की?" इस पर सलमान ने पंचलाइन दी, "सपनों में।" पूरा ऑडिटोरियम ठहाकों से गूंज उठा और जोर-जोर से हंसने लगा।
मजाकिया अंदाज में बातचीत को जारी रखते हुए शाहरुख ने पूछा, "आपने अपने सपनों में किससे शादी की थी?" इस बात पर सलमान ने कहा, "जब भी कोई लड़की मेरे सपनों में आती है, तो मैं घबरा जाता हूं और जाग जाता हूं। इसलिए, मैंने उस लड़की को कभी नहीं देखा।" शादी की अफवाहों पर सलमान का मजाकिया अंदाज हमेशा से ही उनके प्रशंसकों को पसंद आता रहा हैं। बहरहाल, अभी सलमान की शादी करने का कोई प्लान नहीं है और जब सलमान की शादी होगी तो देश क्या पूरी दुनिया देखेगी। बहरहाल, सलमान अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। Rana Daggubati: जल्द ही भयानक हॉरर फिल्म में नजर आएंगे राणा दग्गुबाती, नवंबर में होगी शूटिंग शुरू