नव्या नवेली नंदा इन दिनों अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शो को वे अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ होस्ट करती नजर आती हैं। वहीं 'व्हाट द हेल नव्या' के एक एपिसोड में वे अपने भाई अगस्त्य नंदा को भी बतौर गेस्ट आमंत्रित कर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके शो में उनकी मामी ऐश्वर्या राय बच्चन कब शामिल होंगी। इस सवाल के जवाब में नव्या ने जो कहा वह इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
इस साल फरवरी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' के नए सीजन के साथ दर्शकों के सामने हाजिर हुई थीं। नव्या के इस शो को दर्शकों ने काफी सराहा भी। इस शो में वे बच्चन परिवार के बारे में कई खुलासे करते दिखाई दीं।
विज्ञापन
3 of 6
व्हाट द हेल नव्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले दिनों जब एक इंटरव्यू के दौरान नव्या से पूछा गया कि उनके शो में उनके मामा अभिषेक बच्चन, नाना अमिताभ बच्चन और मामी ऐश्वर्या कब नजर आएंगी। इस सवाल के जवाब में नव्या कहती हैं, 'सच कहूं तो मैं भी नानू, मामू और मामी के साथ एक एपिसोड करना चाहती हूं।'
4 of 6
व्हाट द हेल नव्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
नव्या नंदा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं चाहती हूं कि अपने परिवार के अलावा बाहर के लोगों के साथ भी मैं अपना शो करूं, लेकिन इसके लिए मुझे एक नए सीजन का निर्माण करना होगा।'
विज्ञापन
5 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बताते चलें इस इंटरव्यू से पहले भी कई बार नव्या के शो के फैंस ने 'व्हाट द हेल नव्या' में ऐश्वर्या राय को बतौर गेस्ट बुलाने की मांग रख चुके हैं। कई सोशल मीडिया यूजर ने भी लिखा है, 'हम चाहते हैं कि आप ऐश्वर्या राय को भी अपने शो पर बुलाइए। हम उन्हें आपके साथ देखना चाहते हैं।'
पिछले दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था कि बच्चन परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन होली के त्योहार के दौरान ऐश्वर्या अपने परिवार संग होली मनाती नजर आई थीं।