एक्टर और यूट्यूबर भुवन बाम की वेब सीरीज ताजा खबर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज को देखने के बाद अभिनेता के फैंस खुशी से झूम उठे थे और भुवन बाम की तारीफ करते थक नहीं रहे थे। यह एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज थी। सीरीज की अपार सफलताओं के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। हाल ही में, ताजा खबर सीजन 2 की शूटिंग के दौरान भुवन से मिलने के लिए सेट पर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
भुवन बाम ताजा खबर सीजन 2 के सेट से
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सेट पर भुवन को देखने पहुंचे फैंस
प्रसिद्ध अभिनेता और यूट्यूबर भुवन बाम ने बहुप्रतीक्षित ताजा खबर सीजन 2 की शूटिंग के दौरान खुद को प्रशंसकों से घिरा पाया। ऑन और ऑफ-स्क्रीन दोनों में अपने अभिनय से दर्शकों की तारीफ बटोरने वाले भुवन की लोकप्रियता इतनी है कि सेट पर ही प्रशंसक उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़े। रात के समय यूट्यूबर की एक झलक पाने के लिए फैंस का तांता लग गया था।
विज्ञापन
3 of 4
भुवन बाम ताजा खबर सीजन 2 के सेट से
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भुवन ने फैंस के साथ खिंचाई तस्वीर
देर रात शूटिंग करने के बाद भी भुवन ने समय निकाला और अपने फैंस से मिले। यही नहीं, उन्होंने अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई और ऑटोग्राफ भी दिए। भुवन बाम ने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं सच में अपने फैंस के प्यार और समर्थन लिए उनका धन्यवाद करता हूं। उनका उत्साह ही मुझे स्क्रीन पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। ताजा खबर सीजन 2 की शूटिंग हो चुकी है। अब मैं बस दर्शकों के लिए इसे जल्द से जल्द स्क्रीन लाने के लिए बेताब हूं।"
भुवन बाम ताजा खबर सीजन 2 के सेट से
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस को भुवन की ताजा खबर सीजन 2 की रिलीज का इंतजार
बता दें कि वेब सीरीज ताजा खबर भुवन बाम की डेब्यू सीरीज थी। इसमें उनके अलावा श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। इसमें यह दिखाया गया है कि किस प्रकार एक सफाई कर्मचारी अचानक अमीर बन जाता है। भुवन बाम अपनी कॉमेडी वीडियो से दर्शकों का काफी मनोरंजन कर चुके हैं। अब दर्शकों को इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार है।