फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Worst Web Series: ये हैं ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे खराब वेब सीरीज, जिन्हें देख सिर पकड़ कर बैठ जाएंगे आप

Sun, 16 Jan 2022 05:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बहुत बड़ा बदलाव लेकर आया है। ये प्लेटफॉर्म दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। कोरोना काल में थिएटर्स बंद हैं तो इंडस्ट्री की बड़ी फिल्में भी इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। दूसरी तरफ ओटीटी पर अब तक कई मजेदार वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें लव और दोस्ती के साथ क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर को भी कूट-कूटकर परोसा गया है। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसी वेब सीरीज भी आई हैं, जिनकी कहानियों ने दर्शकों का सिर दर्द कर दिया। तो आज हम आपको कुछ ऐसी पांच वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखना किसी बड़े टॉर्चर से कम नहीं होगा। इसी वजह से इन्हें भूलकर भी मत देखें।
 
रंजिश ही सही
‘रंजिश ही सही’ वूट सेलेक्ट की नई वेब सीरीज है, जिसमें 70 के दशक की लव स्टोरी को परोसा गया है। कहानी शंकर (ताहिर राज भसीन), आमना परवेज (अमला पॉल) और अंजू (अमृता पूरी) के आसपास घूमती हुई नजर आती है। शंकर निर्देशक है, जिनकी पत्नी अंजू है। वहीं, आमना परवेज एक सुपरहिट एक्ट्रेस है। शंकर बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देते हैं और इसी वजह से वह आमना से मिलते हैं। इसके आगे कहानी में पति-पत्नी और वो का एंगल है।
विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा शिखरवती - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगी शिखरवती
‘कौन बनेगा शिखरवती’ को एक कॉमेडी वेब सीरीज की तरह दर्शकों के सामने पेश किया गया था लेकिन जब लोगों ने इसकी कहानी को देखा, तो इसमें दर्शकों को कॉमेडी, रोमांस, थ्रिल, एक्शन और इमोशन जैसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। इस सीरीज को देखने वाले सिर्फ बोर ही हुए हैं। सीरीज में नसीरुद्दीन शाह मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा रघुबीर यादव, लारा दत्ता, सोहा अली खान, कृतिका कामरा, अन्या सिंह, साइरस साहूकार और वरुण ठाकुर भी अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कालित हसिनाओं के नाम - फोटो : सोशल मीडिया
कातिल हसीनाओं के नाम
इस लिस्ट में वेब सीरीज ‘कातिल हसीनाओं के नाम’ भी शामिल है, जिसमें महिलाओं के बदले की कहानी को पेश गिया गया है। वेब सीरीज की कहानी में ज्यादा दम नहीं है इसी वजह से इसे दर्शकों ने भी पसंद नहीं किया।

4 of 5
बार्ड ऑफ ब्लड - फोटो : सोशल मीडिया
बार्ड ऑफ ब्लड
‘बार्ड ऑफ ब्लड’ शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी इमरान हाशमी की वेब सीरीज है, जिसमें भारत के सीक्रेट एजेंट्स की कहानी को दिखाया गया है। इन एजेंट्स को बलूचिस्तान में तालिबानी पकड़ लेते हैं और फिर इन सबके लिए भारत से एक बेस्ट एजेंट को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Human Web Series Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ह्यूमन
‘ह्यूमन’ एक मेडिकल थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज है, जिसमें शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी के साथ विशाल जेठवा, राम कपूर, सीमा बिस्वास, आदित्य श्रीवास्तव और मोहन अगाशे जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज की मेकिंग में मामला पूरा फिल्मी हो गया है, जिस वजह से दर्शकों के मन में ये जगह नहीं बना पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें