बीते साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी अभिनेता अल्लू अर्जुन की चर्चित फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ अब हिंदी में भी ओटीटी पर रिलीज हो गई है। मूल रूप से तेलुगु में बनी इस फिल्म के मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में डब वर्जन हैं। हिंदी को छोड़कर बाकी सभी वर्जन पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। लेकिन अब हिंदी पट्टी के दर्शकों का इंतजार भी खत्म हो चुका है।