'कन्नप्पा' विष्णु मांचू की महत्वकांक्षी परियोजना है और फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से उन्होंने काफी पैसा खर्च किया है। फिल्म में कई दिग्गज सितारों की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। विष्णु मांचू तेजी से अपनी फिल्म पर काम कर रहे हैं। हाल ही में विष्णु ने पोस्ट साझा करते हुए यह घोषणा की थी की प्रभास सेट पर शामिल हो चुके हैं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वहीं अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।