फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day: बच्चों की अकेले परवरिश कर रही हैं ये हसीनाएं, लिस्ट में साक्षी तंवर से लेकर श्वेता तिवारी शामिल

Sun, 12 May 2024 09:19 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ये हसीनाएं केवल एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि एक अच्छी मां भी हैं। कई टीवी अभिनेत्रियां अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो अपने करियर पर ध्यान देने के साथ-साथ अकेले ही अपने बच्चों का लालन पालन कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे 2024 - फोटो : अमर उजाला
टीवी एक्ट्रेस लुक्स और लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से बिल्कुल भी कम नहीं हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ये हसीनाएं केवल एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि एक अच्छी मां भी हैं। कई टीवी अभिनेत्रियां हैं, जो अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो अपने करियर पर ध्यान देने के साथ-साथ अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश भी कर रही हैं। आज मदर्स डे के मौके पर हम छोटे पर्दे की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे, जो काम के साथ-साथ अपने बच्चों को भी अकेले पाल रही हैं। तो चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम
चारू असोपा
टीवी अभिनेत्री चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी। मगर दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। राजीव और चारू की एक बेटी है। 2023 में राजीव सेन से अलग होने के बाद अभिनेत्री अकेले ही अपनी बेटी का पालन पोषण कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी बेटी के साथ खूब तस्वीरें साझा करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
साक्षी तंवर  - फोटो : इंस्टाग्राम
साक्षी तंवर 
टीवी और फिल्म अभिनेत्री साक्षी तंवर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साक्षी तंवर सिंगल है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने शादी नहीं की है। मगर उन्होंने 2018 में एक बेटी को गोद लिया था। वह अकेले ही अपनी बच्ची की परवरिश कर रही हैं।  

Gurucharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर पहुंची दिल्ली पुलिस, 'सोढ़ी' मामले से जुड़े पूछे सवाल जवाब

4 of 6
दलजीत कौर  - फोटो : इंस्टाग्राम
दलजीत कौर 
अभिनेत्री दलजीत कौर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दलजीत की पहली शादी टूट गई थी। पहली शादी से उनका एक बेटा भी है। तलाक लेने के बाद वह अकेले ही अपने बच्चे की परवरिश कर रही हैं। उन्होंने बीते साल 2023 में दूसरी शादी कर ली है। उनका बेटा उनके साथ ही रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी ने अपनी दमदार अदाकारी और हॉटनेस के दम पर अलग पहचान बनाई है। श्वेता ने दो शादियां की थीं, लेकिन दोनों ही कामयाब नहीं हो पाईं। श्वेता ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी, जिनसे उनकी बेटी पलक तिवारी हुईं। उन्होंने दूसरी शादी अभिनव कोहली के साथ की थी, जिनसे उनका एक बेटा रेयांश हुआ। अभिनेत्री की ये दोनों शादी घरेलू हिंसा के कारण टूट गईं। इसके बाद श्वेता अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूही परमार - फोटो : इंस्टाग्राम
जूही परमार
टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक जूही परमार ने टीवी सीरियल 'कुमकुम' से घर घर में पहचान बनाई। जूही ने टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ से साल 2009 में शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद 2013 में उनकी बेटी का जन्म हुआ, लेकिन आपसी मतभेद की वजह से साल 2019 में सचिन और जूही अलग हो गए। ऐसे में जूही ने भी सिंगल मदर बनकर अपनी बेटी का लालन पालन किया। 

सतीश कौशिक ने शशि के साथ मरते दम तक निभाईं शादी की कसमें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें