फिल्म 'गोट'
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
यहां शुरू हुई एडवांस बुकिंग
दिलचस्प बात यह है कि तेलुगु राज्यों में बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन चेन्नई और कुछ अन्य क्षेत्रों में फिल्म का तेलुगु संस्करण बुकिंग के लिए उपलब्ध है। तेलुगु राज्यों में प्रशंसक बुकिंग खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में थलपति विजय के साथ मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा स्नेहा, जयराम, लैला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, अजमल अमीर, मनोबाला, वैभव, प्रेमगी, अजय राज और अरविंद आकाश भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।