फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ के बाद से एक हिट की तलाश में भटक रहे अभिनेता विजय देवरकोंडा की बीते हफ्ते रिलीज फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ फ्लॉप होने के बाद वह एक नए संकट में हैं। गौतम तिन्नौरी के निर्देशन में बनने वाली उनकी अगली फिल्म के लिए अब हीरोइन ही नहीं मिल रही है। इस फिल्म में पहली अभिनेत्री श्रीलीला काम करने वाली थीं, लेकिन उनके फिल्म से अलग हो जाने के बाद से अब तक फिल्म के दूसरी हीरोइन नहीं मिली है।