दिलवाले
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलवाले
'दिलवाले' नाम की दो अलग-अलग फिल्म में बॉलीवुड के दो सुपरस्टार ने काम किया है। पहली फिल्म साल 1994 में आई थी। इसका निर्देशन हैरी बवेजा ने किया था। यह एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और परेश रावल ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसी नाम की दूसरी फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक एक्शन फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन, कृति सैनन, जॉनी लीवर, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा और वरुण शर्मा ने काम किया था। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।
Adrishyam: 'अदृश्यम' का नया पोस्टर जारी, आज से यहां देख सकेंगे दिव्यांका त्रिपाठी-एजाज खान की वेब सीरीज