वरुण शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण शर्मा ने कहा कि एनीमेशन डबिंग आसान नहीं है, लोगों को लगता है कि बहुत मजे किए होंगे, लेकिन ये बहुत मुश्किल है। कुछ शब्द होते हैं, जो मुश्किल होते हैं, क्योंकि डायलॉग नहीं हैं, आपको बैठाने होते हैं। अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेट करने पर उनके चार शब्द हमारे आठ बन जाते हैं। या फिर उनके 10 शब्द हमारे पांच में ही खत्म हो जाते हैं। तो उस हिसाब से बैलेंस करना होता है। क्योंकि स्टोरी लाइन उनके हिसाब से लिखी गई है। वरुण ने कहा कि गारफील्ड और टॉम एंड जेरी मुझे शुरू से बहुत पसंद रहे हैं।