वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘बॉर्डर 2’ का एक छोटा सा वीडियो साझा करते हुए खुलासा किया कि अब वह इसका हिस्सा बन चुके हैं। वीडियो की शुरुआत ‘बॉर्डर’ फिल्म के मार्मिक गीत ‘संदेशे आते हैं’ के बोल से होता है। वीडियो का अंत वरुण के नाम से होता है। इस बीच फिल्म के कुछ दृश्यों की तस्वीर भी दिखती है। वीडियो में वरुण को यह डायलॉग बोलते हुए सुना जा सकता है, ‘दुश्मन की हर गोली से जय हिंद बोलकर टकराता हूं, जब धरती मां बुलाती है सब छोड़ कर आता हूं।’