फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anita Hassanandani Reddy: वापसी को तैयार हैं अनीता हसनंदानी, बताया कैसे बनाती हैं परिवार और काम के बीच संतुलन

Fri, 23 Aug 2024 12:52 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनीता हसनंदानी रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani
अनीता हसनंदानी रेड्डी टीवी की दुनिया की बड़ी अभिनेत्री हैं। टीवी पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। फिल्मों में भी उनके काम को पसंद किया गया, लेकिन वह टीवी जितनी लोकप्रियता फिल्मों में नहीं हासिल कर पाईं। अब पांच साल के लंबे अंतराल के बाद अभिनेत्री एक नए शो 'सुमन इंदौरी' के साथ फिर से टीवी पर वापसी करने वाली हैं। इस दौरान उन्होंने काम और परिवार को लेकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
अनीता हसनंदानी रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani
मातृत्व की वजह से उन्होंने पांच साल तक काम से दूरी बना ली थी। अब वह एक बार फिर वापसी करने को तैयार हैं। हालांकि, पिछले साल वो कुछ समय के लिए 'हम रहें या ना रहें' में नजर आईं थीं, लेकिन वह इस शो को पूरी तरह से वापसी के तौर पर देखती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि काम पर लौटना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने अपने आप को मानसिक रूप से तैयार किया है, ताकि वो अपने चार साल के बेटे आरव को घर पर छोड़ कर काम पर आ सकें। 
विज्ञापन

3 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने कहा, "एक मां के तौर पर आरव को छोड़ कर काम पर आना मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन मैं इससे निपट रही हू्ं। मुझे अपना काम बहुत पसंद है और मैं शूटिंग को काफी मिस कर रही थी, इसलिए उत्साह के साथ-साथ एक मां होने के नाते थोड़ा-बहुत अपराधबोध भी महसूस कर रही हूं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि बतौर माता-पिता जरूरतों और जुनून पर भी ध्यान देना आवश्यक है।" उन्होंने कहा कि जब वो काम कर रही होती हैं, तो उनके पित रोहित बच्चे के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी ले लेते हैं। अभिनेत्री ने कहा दोनों पति-पत्नी एक ऐसा संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं,  जिससे दोनों काम के प्रति अपने जुनून को भी पूरा कर सकें और बच्चे की देखभाल भी कर सकें। 
'मैं इंडस्ट्री के लोगों को डेट नहीं करूंगी', 'अनुपमा' की 'श्रुति' का नया खुलासा

4 of 5
अनीता हसनंदानी रेड्डी- आरव - फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani
अनीता हसनंदानी ने आगे कहा कि वह घर और सेट के बीच एक संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं। वह सप्ताह में तीन दिन घर पर रहती हैं और बाकी चार दिन शूटिंग करती हैं। इस तरह वो अपने बच्चे के साथ भी पर्याप्त समय बिताने की पूरी कोशिश में करती हैं। अभिनेत्री ने कहा,"मैं उसे वीकेंड पर साथ ले जाने की कोशिश करती हूं और अब वह वीडियो कॉल भी कर लेता है। वह चार साल का है, लेकिन समझता है कि मां को काम पर जाना है और उसे पता है कि मां वापस आ जाएगी।" अभिनेत्री ने आगे बताया कि पहले आरव इतना समझता नहीं था, वो नहीं चाहती थीं कि उनके बेटे को लगे कि मां गायब हो गई है, इसलिए वो इतने समय के बाद वापसी कर रही हैं। 
Mirai: 'मिराय' से तेजा सज्जा का नया धांसू पोस्टर जारी, अभिनेता के जन्मदिन पर निर्माताओं ने दिया बड़ा तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम
'सुमन इंदौरी' अभिनेत्री ने कहा कि इतनी योजानाओं के बाद भी उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एक वाकया साझा करते हुए बताया, "ऐसे दिन भी आए हैं, जब उसने मुझे वीडियो कॉल करने के बाद रोना शुरू कर दिया। मैं भी इस वजह से कई बार काफी निराश हो जाती हूं और उसे याद करने लगती हूं। फिर, मैं उसे किसी न किसी चीज से सरप्राइज देती हूं और हम फिर से सामान्य हो जाते हैं।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि निश्चित रूप से टीवी पर बहुत समय लगता है, लेकिन वह इसके लिए मानसित रूप से तैयार हैं। 

दिव्यांका ने यूरोप की सड़कों पर मगन होकर गाया गाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें