फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: क्या शादी करने जा रही हैं जान्हवी कपूर! सोशल मीडिया पर साझा किया सीक्रेट, बोलीं- दिमाग खराब...

Mon, 15 Jul 2024 07:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राधिका-अनंत अंबानी की शादी के सभी फंक्शन में जान्हवी कपूर का हर एक लुक लाजवाब रहा। इन दिनों जान्हवी अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 'उलझ' के प्रिव्यू के दौरान जब उनसे पैपराजी ने पूछा कि वह शादी कब कर रही हैं, तो उस पर जान्हवी का रिएक्शन देखने लायक था। 
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
राधिका-अनंत अंबानी की शादी के सभी फंक्शन में जान्हवी कपूर का हर एक लुक लाजवाब रहा। इन दिनों जान्हवी अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 'उलझ' के प्रिव्यू के दौरान जब उनसे पैपराजी ने पूछा कि वह शादी कब कर रही हैं, तो उस पर जान्हवी का रिएक्शन देखने लायक था। 
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
दरअसल, आज सुबह जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंटाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, 'दोस्तों मेरे पास एक सीक्रेट है, इंतजार नहीं कर सकती आपसे साझा करने के लिए'। इसी पोस्ट को लेकर जब जान्हवी से पैपराजी ने सवाल किया कि आखिर वो रहस्य क्या है बताइए, तो जान्हवी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "क्या आप पागल हो गए हैं?" जब उनसे इस सीक्रोट के बारे में बार-बार पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''आपको कल यानी 16 जुलाई को पता चल जाएगा।'' जान्हवी का यह शानदार रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह सवाल उनसे 'उलझ' के प्रिव्यू में पूछा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जान्हवी पिछले कई सालों से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में घूमते, इवेंट्स में शामिल होते और मंदिर जाते देखा गया है। ऐसा लगता है कि यह अब कोई रहस्य नहीं रह गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने शिखर को अपना सपोर्ट सिस्टम बताया था।'' आगे जान्हवी ने यह भी बताया था कि जब वे 15 या 16 साल की थीं, तब से शिखर उनके जीवन में हैं और वे बहुत करीब हैं। जान्हवी ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मेरे सपने हमेशा उसके सपने रहे हैं और उसके सपने हमेशा मेरे सपने रहे हैं। हम एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम रहे हैं, लगभग ऐसा लगता है जैसे हमने एक-दूसरे को पाला है।"
 

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
'उलझ' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है और इसे जंगली पिक्चर्स के तहत विनीत जैन ने इस फिल्म का निर्माण किया है। यह एक युवा आईएफएस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है, जिसके परिवार में देशभक्तों की विरासत है और वह अपने घर से बहुत दूर एक खतरनाक व्यक्तिगत साजिश में उलझ जाती है। यह फिल्म 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जान्हवी के साथ फिल्म 'उलझ' में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
वक्रफ्रंट की बात करें तो जान्हवी साउथ की दो मेगा बजट फिल्मों में नजर आएंगी। पहली है फिल्म 'देवरा पार्ट 1' इस फिल्म में जान्हवी पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा जान्हवी की दूसरी फिल्म का नाम है 'आरसी 16' इस फिल्म में जान्हवी राम चरण के साथ नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें