कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
हाल ही में, 'कल्कि 2898 एडी' ने 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर सुर्खियां बटोरी थी और अब इसकी उत्तरी अमेरिका में हुई कमाई चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, 'कल्कि 2898 एडी' उत्तरी अमेरिका में अभी तक 17.5 मिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 146 करोड़ रुपये) कमा चुकी है और इस इलाके में ऐसा करने वाली यह दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है। पहले स्थान पर भी प्रभास की ही फिल्म 'बाहुबली 2' है।