सिनेमाघरों में आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों भी सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें कई फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही है। तो कुछ की कहानी दर्शकों को रास नहीं आ रही है। हालांकि कमाई के मामले में लगभग सभी फिल्मों का हाल एक जैसा ही चल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'मुंजा', 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' लगी हुई है। इन सब फिल्मों के पहले से राजकुमार राव की 'श्रीकांत' लगी थी। ये फिल्म अभी भी 50 करोड़ कमाने के लिए संघर्ष कर रही है। चलिए जानते हैं कि मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...