सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने 'वेट्टैयन' की शूटिंग पूरी की, जिसकी जानकारी निर्माताओं ने फिल्म के सेट से तस्वीर साझा करते हुए दी थी। वहीं, अब अभिनेता अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। लोकेश कनगराज के साथ मिलकर रजनीकांत जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसके बारे में ताजा जानकारी सामने आई है।