फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: इस साल इन टीवी सितारों के घर गूंजी किलकारियां, राहुल महाजन की पूर्व पत्नी का नाम भी है लिस्ट में शामिल

Sat, 12 Dec 2020 08:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
टेलीविजन एक्टर्स जो इस साल बने माता- पिता - फोटो : Instagram
साल 2020 अपने अंतिम पड़ाव पर है, दिसंबर का महीना खत्म होते ही ये साल हमें अलविदा कह देगा। इस साल में बहुत कुछ देखने को मिला है। खासकर कोरोना महामारी की वजह से इस साल आम से लेकर खास तक हर किसी ने बहुत कुछ सहा है। हालांकि इसी बीच कई लोगों के घर खुशियों ने भी दस्तक दी है। कई ऐसे टेलीविजन सितारे हैं जिनके घर में इस साल यानी कि 2020 में किलकारियां गूंजी हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही टेलीविजन सितारों के बारे में जो इस साल माता- पिता बने हैं...
विज्ञापन

2 of 9
रुसलान मुमताज - फोटो : Instagram
रुसलान मुमताज
टीवी अभिनेता रुसलान मुमताज भी इसी साल पिता बने। रुसलान की पत्नी निराली ने 27 मार्च को बेटे को जन्म दिया। रुसलान ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी।
विज्ञापन

3 of 9
शिखा सिंह ने दिया बेटी को जन्म - फोटो : Instagram
शिखा सिंह
टेलीविजन धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' में आलिया का निगेटिव किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शिखा सिंह ने भी जून में बेटी को जन्म दिया था। शिखा ने अपनी बेटी का नाम नाम अलायना सिंह शाह रखा है।

4 of 9
Dimpy Ganguly new born baby - फोटो : Instagram
डिंपी गांगुली
राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली के घर भी इसी साल एक बार फिर से किलकारियां गूंजी। डिंपी ने 11 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। डिंपी ने अपने बेटे का नाम आर्यन रॉय रखा।
विज्ञापन

5 of 9
एकता कौल, सुमीत व्यास - फोटो : Social Media
एकता कौल
छोटे पर्दे की अभिनेत्री एकता कौल ने भी इसी साल अपने बेटे को जन्म दिया है। एकता और सुमीत के घर जून में किलकारियां गूंजी थीं। बता दें कि साल 2018 में एकता कौल ने अभिनेता सुमीत व्यास से शादी की थी।
विज्ञापन

6 of 9
मानसी शर्मा ने दिया बेटे को जन्म - फोटो : Social Media
मानसी शर्मा
टीवी एक्ट्रेस और मशहूर सिंगर हंस राज हंस की बहू मानसी शर्मा ने भी इसी साल मई में एक बेटे को जन्म दिया है। युवराज और मानसी ने अपने बेटे का नाम हृदान युवराज हंस रखा है।
विज्ञापन

7 of 9
स्मृति खन्ना - फोटो : Social Media
स्मृति खन्ना
'मेरी आशिकी तुमसे ही' फेम अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने इस साल अप्रैल में एक बेटी को जन्म दिया। स्मृति और गौतम ने अपनी बेटी का अनायका रखा है।

8 of 9
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Instagram: @banerjeepuja
पूजा बनर्जी
टेलीविजन धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निबाने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। पूजा ने लॉकडाउन के दौरान ही ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा से शादी की थी।
विज्ञापन

9 of 9
बेटे के साथ गौरव चोपड़ा - फोटो : Instagram: @mrgravitas
गौरव चोपड़ा
टीवी के मशहूर अभिनेता गौरव चोपड़ा और उनकी पत्नी हितिशा भी हाल ही में माता- पिता बने हैं। गौरव की पत्नी हितिशा ने बेंगलुरु के प्राइवेट हॉस्पिटल में बेबी ब्वॉय को जन्म दिया।

पढ़ें: रणवीर सिंह ने शुरू की धमाकों की तैयारी, एक के बाद एक इन सात फिल्मों में दिखेगा 10 साल का एक्सपीरियंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें