फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो होस्ट करने की मोटी रकम ले रहे ये सितारे, सलमान की फीस सुन दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

Wed, 01 Sep 2021 10:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
TV Show Hosts - फोटो : ट्विटर
हम सभी टीवी रियलिटी शोज देखकर बड़े हुए हैं। जिस तरह प्रतियोगी अपनी प्रतिभा से हमारा मनोरंजन करते हैं उसी तरह शो के होस्ट भी हमारा मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। या यूं कहें कि इन होस्ट के बिना रियलिटी शोज अधूरे हैं। आज कल टीवी पर कई रियलिटी शोज दिखाए जा रहे हैं। शो के जज और कंटेस्टेंट के अलावा इसके होस्ट भी काफी मशहूर होते हैं। फैंस इनके बारे में हर बात जानने के लिए बेहद उत्साहित रहते है। ऐसे में आज हम शो के होस्ट की फीस पर बात करने जा रहे हैं।

भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया
टीवी इंडस्ट्री में भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया का कोई जवाब नहीं है। दोनों ने अब तक कई शोज होस्ट किए हैं। भारती सिंह जहां एक एपिसोड के 6 से 7 लाख रुपये वसूलती हैं वहीं हर्ष लिबांचिया एक एपिसोड के 3-4 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
आदित्य नारायण
आदित्य नारायण भी इंडियन आइडल की होस्टिंग के लिए लाखों रुपये की फीस लेते हैं। आदित्य नारायण ने 2009 में 'सा रे गा मा पा चैलेंज' होस्ट किया। आदित्य नारायण पिछले 15 सालों से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मनीष पॉल - फोटो : instagram/manieshpaul
मनीष पॉल
मनीष पॉल टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं। 2012 से मनीष पॉल लगातार शो होस्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मनीष पॉल हर सीजन को होस्ट करने का 1.5 करोड़ रुपये लेते हैं।

4 of 5
बिग बॉस: सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान
सलमान खान लंबे समय से बिग बॉस की होस्टिंग कर रहे हैं। उनकी गिनती टीवी के टॉप और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले होस्ट में होती है। एक सीजन को होस्ट करने के लिए सलमान को करोड़ों की रकम दी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 14' के लिए सलमान खान ने 20 करोड़ प्रति एपिसोड चार्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन कई दशक से 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने जब ये शो होस्ट करना शुरू किया था तो उनकी फीस 25 लाख प्रति एपिसोड थी लेकिन बढ़ती लोकप्रियता के साथ उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। वे 3 से 5 करोड़ प्रति एपिसोड चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें