राम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
राम कपूर के करियर की तो उन्होंनें टेलीविजन पर कई धारावाहिकों में काम किया है। जिनमें कसम से, बड़े अच्छे लगते हैं, कर ले तू भी मोहब्बत, दिल की बातें दिल ही जाने, घर एक मंदिर, कभी आए ना जुदाई प्रमुख रहे हैं। इसके अलावा वो कई फिल्मों जैसे, हमशकल्स, लवयात्री, कुछ कुछ लोचा है, मेरे डैड की मारुति जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। तो वहीं अब राम कपूर 'अभय' और 'अभय 2' जैसी वेब सीरीज से भी अपने फैंस का दिल जीत चुके हैं।