बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं में बनी हुई हैं। उर्फी लगातार ऐसे आउटफिट पहने हुए स्पॉट हो रही हैं, जिसमें उनके कपड़े देखकर फैंस के होश उड़ जाते हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स अभिनेत्री पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाते। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में, उर्फी जावेद को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की क्रॉस कट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
उर्फी जावेद ने दिए पोज
उर्फी जावेद इस ब्लैस ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ सिल्वर कलर के इयररिंग को पेयर किया और बालों का बन बनाया हुआ था, जो उन पर काफी जच रहा था। इस मौके पर उर्फी जावेद अपनी रिस्की ड्रेस में मीडियाकर्मियों को पोज देती नजर आ रही थीं।