फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार होली मनाएंगे ये 7 टेलीविजन स्टार्स, एक तो हैं कॉमेडी के किंग

Thu, 21 Mar 2019 07:49 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Parul Chauhan Kapil Sharma - फोटो : file photo
टीवी की दुनिया में इस बार कई सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंधे। किसी स्टार ने खुलेआम धूमधाम से शादी रचाई तो कोई गुपचुप शादी कर सुर्खियों में आया। इस हफ्ते 'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी शादी के बाद पहली होली है। 
विज्ञापन

2 of 8
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram
कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। कपिल ने गिन्नी के साथ अपने होमटाउन में शादी की थी। शादी के बाद कपिल ने रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी जिसमें बॉलीवुड और टेलीविजन की कई हस्तियां आई थीं। शादी के बाद ही कपिल ने 'द कपिल शर्मा शो' से भी कमबैक किया। ऐसे में शादी के बाद गिन्नी और कपिल की यह पहली होली है। 
विज्ञापन

3 of 8
Loveleen Kaur Sasan - फोटो : twitter
लवलीन कौर-कौशिक कृष्णमूर्ति
'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस लवलीन कौर ने भी हाल ही में शादी की है। लवलीन ने बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी की। पहले लवलीन ने पंजाबी रीति रिवाज से शादी की इसके बाद बेंगलुरु में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद लवलीन की यह पहली होली है। 

4 of 8
Benaf Dadachandji - फोटो : social media
बेनाफ दादाचंदजी-नॉर्मन हाउ
टीवी सीरियल 'बा बहू और बेबी' की मशहूर एक्ट्रेस बेनाफ दादाचंदजी ने अपने चाइनीज बॉयफ्रेंड नॉर्मन हाउ से शादी कर ली है। दोनों करीब 9 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बेनाफ के हसबैंड नॉर्मन हाउ एक मशहूर शेफ हैं। उनका खुद का एक रेस्त्रां भी है। शादी के बाद बेनाफ की यह पहली होली है। 
विज्ञापन

5 of 8
Sheena Bajaj Rohit Purohit - फोटो : Instagram
शीना बजाज-रोहित पुरोहित
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शीना बजाज ने भी शादी कर ली है। शीना बजाज 4 साल से रोहित पुरोहित को डेट कर रही थीं और हाल ही में शादी के बंधन में बंधी। शादी के बाद शीना और रोहित की यह पहली होली है। 
विज्ञापन

6 of 8
Kunal Jaisingh wedding - फोटो : Instagram
कुणाल जयसिंह-भारती कुमार
सीरियल 'इश्कबाज' में ओमकारा का किरदार निभाने वाले एक्टर कुणाल जयसिंह ने भी शादी कर ली है। कुणाल ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड भारती कुमार के साथ 20 दिसंबर को मुंबई के एक मंदिर में शादी रचाई थी। इसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। शादी के बाद इस स्टार की भी यह पहली होली है।
विज्ञापन

7 of 8
Parul Chauhan married - फोटो : Instagram
पारुल चौहान-चिराग ठक्कर 
बिदाई' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस पारुल चौहान ने चिराग ठक्कर से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी कर ली है। पारुल की शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार्स शामिल हुए थे। शादी के बाद पारुल और चिराग की यह पहली होली है।
विज्ञापन

8 of 8
Rubina Dilaik - फोटो : file photo
रुबीना दिलाइक-अभिनव शुक्ला
टीवी की 'किन्नर बहू' यानी रुबीना दिलाइक ने बीते साल अगस्त में शादी कर ली थी। रुबीना ने ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी की है। शादी के बाद रुबीना की यह पहली होली है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें