फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमोलिका-प्रेरणा ने दुश्मनी भुलाकर सेट पर खेली जमकर होली, 'ननद' को भी नहीं छोड़ा

Wed, 20 Mar 2019 05:29 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी सीरियल - फोटो : instagram

मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी-2 में इस वक्त बहुत ही हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो में ऐसा मोड़ आ गया है कि प्रेरणा को मजबूरन अनुराग को बताना पड़ रहा है कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। शो में कोमोलिका और प्रेरणा के बीच जमकर लड़ाई चल रही है। इस बीच दोनों की शूटिंग सेट से एक वीडियो सामने आई है जिसमें दोनों होली खेलती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan Erica Fernandes - फोटो : twitter

दरअसल, अनुराग-प्रेरणा नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कसौटी.. के सेट से तीन वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कोमोलिका (हिना खान) और प्रेरणा ( एरिका) जमकर होली खेल रहे हैं। वहीं, अनुराग, प्रेरणा, कोमोलिका और अनुराग की बहन-जीजा भी होली खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुराग का किरदार निभा रहे पार्थ ने जमकर होली का हुड़दंग मचाया। 

 

विज्ञापन

3 of 5
Hina Khan Kasautii Zindagi Kay 2 - फोटो : twitter
बता दें कि प्रेरणा ने फैसला लिया था कि वह अनुराग को अपने प्रेग्नेंट होने का राज कभी नहीं बताएंगी, अब कहानी के हालात ऐसे हो गए हैं कि प्रेरणा को होली वाले दिन अपनी इस सच्चाई से परदा उठाना पड़ेगा। दरअसल, स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, प्रेरणा क्यों अनुराग को अपनी प्रेग्नेंट होने का राज बताएंगी इसका भी पता चल चुका है। 

4 of 5
Hina Khan Kasautii Zindagi Kay 2 - फोटो : twitter
दरअसल, अगले एपिसोड में जब प्रेरणा को पता चलेगा कि अनुराग और कोमोलिका को जेल हो गई है तो वह अनुराग को जेल से निकलवाने के लिए प्रयास करेंगी। वहीं, कोमोलिका के घर से उनकी छोटी बहन मिश्का जेल पहुंचेगीं। दोनों के जेल छूटने के बाद कोमोलिका घर आकर प्रेरणा को खूब खरी खोटी सुनाएंगी और उन्हें चैलेंज करेंगी कि वह अनुराग संग उन्हें होली नहीं खेलने देंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina erica - फोटो : twitter
कोमोलिका के इस चैलेंज के बाद प्रेरणा यह निश्चित करेंगी कि वह अब अनुराग को सब सच बता देंगी। ऐसा करके प्रेरणा का प्लान होगा कि कोमोलिका की होली भी बेरंग हो जाए। वहीं, आज रात (मंगलवार) के एपिसोड में अनुराग और कोमोलिका की कार खराब होने के चलते वह एक होटल में रुकेंगे जहां रेड पर पड़ने पर वह जेल चले जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें