फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनीं छोटे पर्दे की 'पार्वती', लॉकडाउन में की थी ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप शादी

Fri, 09 Oct 2020 04:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Instagram: @banerjeepuja
लॉकडाउन का समय छोटे पर्दे के कई कलाकारों के लिए खुशियां लेकर आया है। कोई शादी के बंधन में बंधा तो किसी के घर किलकारियां गूंजीं। ऐसे में एक अभिनेत्री ऐसी भी रहीं जिनके घर लॉकडाउन के समय में एक नहीं बल्कि दो- दो खुशियां आईं। यहां हम बात कर रहे हैं छोटे पर्दे की 'पार्वती' अभिनेत्री पूजा बनर्जी की। पूजा बनर्जी ने लॉकडाउन के समय में अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा से शादी की थी। वहीं अब पूजा और कुणाल पेरेंट्स बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Instagram: @banerjeepuja
पूजा और कुणाल ने इसी साल 15 अप्रैल को कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी करने के बाद दोनों ने इस बात का खुलासा किया था। जिसके कुछ दिन बाद ही पूजा ने बताया कि वो और कुणाल जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं। अब हाल ही में खबर है कि पूजा ने अपने पहले बच्च को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी पूजा के पति और अभिनेता कुणाल वर्मा ने दी है।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Instagram: @banerjeepuja
कुणाल ने बताया है कि पूजा ने आज (9 अक्तूबर) बेटे को जन्म दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान कुणाल ने इसके लिए सभी का शुक्रिया अदा किया और अपनी खुशी भी जाहिर की। कुणाल ने बताया, 'पूजा और मुझे गर्व है और हम बेहद खुश हैं। हमें यह बताते हुए खुशी है कि आज हम एक बेटे के पेरेंट्स बन गए। जब पूजा ने बेटे को जन्म दिया तब मैं उनके साथ ऑपरेशन थियेटर में था। दोनों स्वस्थ हैं और मैं भगवान के आशीर्वाद के लिए बहुत आभारी हूं।'

4 of 5
पूजा बनर्जी - फोटो : Instagram: @banerjeepuja
कुछ दिन पहले ही पूजा के बेबी शावर की तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिसमें पूजा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में भी सोशल मीडिया के जरिए ही जानकारी दी थी। पूजा ने कुछ दिन पहले जग जननी मां वैष्णो देवी धारावाहिक छोड़ दिया था। इस शो में वो मां वैष्णो देवी के किरदार में नजर आती थीं। इस बारे में बात करते हुए पूजा ने कहा था वो प्रेग्नेंसी में भी काम करतीं लेकिन इस महामारी (कोरोना वायरस) के चलते उन्होंने सावधानी बरतने और घर पर सुरक्षित रहने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा बनर्जी - फोटो : Instagram: @banerjeepuja
बता दें कि पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने लॉकडाउन के दौरान गुपचुप तरीके से शादी की थी। हालांकि दोनों का शादी को लेकर प्लान काफी दिनों से था और दोनों अप्रैल में ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे वो भी गाजे- बाजे के साथ। लेकिन कोरोना महामारी ने दोनों के इन सपनों पर पानी फेर दिया। हालांकि पूजा का कहना था कि वो अपने बच्चे के जन्म के बाद कुणाल के साथ एक बार फिर से सात फेरे लेना चाहती हैं।

पढ़ें: रामविलास पासवान के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने बिहार के दिग्गज नेता को ऐसे दी श्रद्धांजलि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें