फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा- दुल्हन के अवतार में नजर आए अनूप जलोटा और जसलीन मथारू, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

Fri, 09 Oct 2020 04:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू - फोटो : instagram.com/jasleenmatharu
Anup Jalota and Jasleen Matharu Photos: भजन सम्राट अनूप जलोटा और अभिनेत्री जसलीन मथारू की जोड़ी बिग बॉस (सीजन 12) के घर में खूब जमी थी। तब दोनों को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आई थीं। दोनों बतौर पार्टनर शो में आए थे और इनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थी। हालांकि बाद में अनूप जलोटा ने घर के बाहर आकर इस रिश्ते पर सफाई दी थी और कहा था कि उनके बीच सिर्फ गुरु- शिष्य का रिश्ता है। लेकिन अब दोनों की कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई हैं जिससे खबरों का बाजार फिर गर्म हो चला है।
विज्ञापन

2 of 5
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू - फोटो : instagram/jasleenmatharu
सोशल मीडिया पर अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं। इन तस्वीरों में अनूप जलोटा ने शेरवानी पहन रखी है। साथ ही उन्होंने सिर पर दूल्हे वाली पगड़ी भी पहनी हुई है। दूल्हे के लिबास में दिख रहे जलोटा काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू - फोटो : instagram/jasleenmatharu
दूसरी तरफ जसलीन मथारू भी दुल्हन की तरह सजी-संवरी नजर आ रही हैं। उन्होंने शादी का जोड़ा पहना हुआ है। अब दोनों की ये तस्वीरें देखकर लोग पूछ रहे हैं कि क्या अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने गुपचुप शादी रचा ली है?

4 of 5
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू - फोटो : instagram/jasleenmatharu
इन तस्वीरों को जसलीन मथारू ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वहीं इसे  साझा करते समय उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। अब इन तस्वीरों के नीचे लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई शादी के लिए मुबारकबाद दे रहा है तो कोई लिख रहा है कि ये तो सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए किया गया है। वैसे बता दें कि ये वायरल तस्वीरें अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की निर्माणाधीन फिल्म की हैं और इसे जसलीन के पिता निर्देशित कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनूप जलोटा - फोटो : फाइल
बता दें कि अनूप जलोटा ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम सोनाली सेठ दूसरी का नाम बीना भाटिया और तीसरी मेधा गुजराल हैं। हालांकि तीनों से उनका रिश्ता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने इजरायली मॉडल रीना गोलन को भी डेट किया था।

Today on OTT: आज रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज का ये है पूरा डिटेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें