पर्दे पर जलवे बिखेरती और दमदार अदाकारी का परिचय देती अभिनेत्रियों को देखकर अक्सर फैंस सोचते हैं कि ये हर वक्त स्टाइल में रहती हैं और पूरी दुनिया इनकी खूबसूरती की दीवानी है। हालांकि पर्दे के पीछे का सच क्या है ये तो तब सामने आता है जब अभिनेत्रियां खुलकर इन विषयों पर बात करती हैं। पहले के समय से लेकर अब तक में सबसे बड़ा यही अंतर देखने को मिला है कि चाहे बड़े पर्दे की हीरोइन हो या छोटे पर्दे की, अपनी बातों को अभिनेत्रियां खुलकर सामने रख रही हैं।
बॉडी शेमिंग को लेकर झील ने किया खुलासा
हाल ही में ऐसा खुलासा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की पुरानी सोनू यानि झील मेहता ने किया है। शो में झील सोनू आत्माराम भिड़े के किरदार में नजर आ चुकी हैं जो टप्पू की दोस्त रहती है। अब हाल ही में उन्होंने बॉडी शेमिंग को लेकर एक वीडियो साझा किया और बताया है कि उन्होंने कैसे ये दर्द झेला और अब वो कैसे पहले से ज्यादा खुद को स्वीकार कर पा रही हैं।