बिग बॉस के डिजिटल वर्जन की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही आए दिन घर के सदस्यों के बीच लड़ाई, तनाव और ड्रामा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस का हर सीजन अपनी लड़ाईयों के लिए ही मशहूर रहा है और इस बार फिर बिग बॉस ओटीटी में एक के बाद एक लड़ाईयां देखने को मिल रही हैं। अब हाल ही में कैप्टन बनने के बाद प्रतीक सहजपाल और अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित की लड़ाई हो गई। दरअसल रिद्धिमा ने बर्तन साफ करने से इनकार कर दिया जिस पर प्रतीक सहजपाल उनसे सफाई मांगने लगे और इसी को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो गई।
रिद्धिमा ने की बॉसमैन प्रतीक की बोलती बंद
रिद्धिमा ने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है तो मैं नहीं करूंगी वहीं प्रतीक भी अपनी बात कहते नजर आ रहे थे। अब दोनों की लड़ाई देखकर फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए हैं। कोई इस मामले में प्रतीक को सही बता रहा है तो वहीं कई लोग रिद्धिमा का साथ दे रहे हैं। रिद्धिमा ने प्रतीक पर आरोप लगाया कि कैप्टन बनने से प्रतीक का दिमाग खराब हो गया है।