फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: 'ये है मोहब्बतें' फेम अभिषेक मलिक ने गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी के साथ रचाई शादी, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

Wed, 20 Oct 2021 10:24 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक मलिक, सुहानी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' में नजर आए अभिनेता अभिषेक मलिक अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह कपल लंबे समय से रिलेशनशिप में था। अभिषेक और सुहानी ने दिल्ली में अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इस दौरान यह कपल लाइट कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आया। दोनों ही अपने इस वेडिंग आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। 

अपनी शादी में जहां अभिषेक ने शेरवानी पहनी थी, तो वहीं सुहानी फुल स्लीव्स वाले हैवी ब्राइडल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' में रोहन की भूमिका निभाने वाले अभिषेक मलिक और उनकी गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी।
 

 

विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक मलिक, सुहानी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक मलिक और उनकी प्रेमिका सुहानी चौधरी ने 18 अक्टूबर को एक निजी समारोह में शादी की। अपने इस खास पल की एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता अभिषेक मलिक ने लिखा 'मिस्टर एंड मिसेज मलिक'। इसके साथ ही उन्होंने लाल रंग के दिल वाले इमोजी भी लगाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक मलिक, सुहानी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले इस साल की शुरुआत में 26 जनवरी को अभिषेक मलिक और उनकी प्रेमिका सुहानी चौधरी का रोका हुआ था। वहीं, उनके शादी के जश्न की शुरुआत इंगेजमेंट और मेहंगी सेरेमनी के साथ हुई थी। अपने इन फंक्शन की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
 

4 of 5
अभिषेक मलिक, सुहानी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस और दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें जीवन के इस नए सफर की शुरुआत के लिए अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। शादी की तस्वीर में सुहानी चौधरी एक खूबसूरत गुलाबी लहंगा पहने दिख रही हैं। वहीं, गोल्डन कलर की शेरवानी के साथ लाल रंग की पगड़ी में अभिषेक काफी डैशिंग लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक मलिक, सुहानी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक को आखिरी बार कलर्स पर आने वाले शो 'पिंजारा खूबसूरती का' में देखा गया था। वहीं, उनकी पत्नी सुहानी चौधरी एक स्टाइलिस्ट और एक बुटीक की मालकिन हैं। दोनों बीते कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें