मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। एक्टर का शुक्रवार को साढ़े तीन बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान घाट में मौजूद लोगों के मुताबिक अंतिम क्रिया के सभी रिवाज शहनाज गिल ने ही पूरे किए। सिद्धार्थ की मां ने अपने जिगर के टुकड़े को कांपते हाथों से मुखाग्नि दी जिसे देख हर किसी की आंखे नम हो गई है।
इस दौरान सिद्धार्थ की मां, बहनें, बहनोई और चचेरे भाई शामिल रहे। परिजन के अलावा शहनाज गिल और उनके भाई, जान कुमार शानू, पारस छाबड़ा, राहुल महाजन, रश्मि देसाई, राखी सावंत और अर्जुन बिजलानी समेत कई टीवी कलाकार भी मौजूद रहे। सिद्धार्थ के आखिरी सफर ने सभी के जहन में सुशांत सिंह राजपूत की यादें ताजा कर दी हैं। अंतिम संस्कार के दौरान हो रही बारिश बिल्कुल सुशांत का समय याद दिला रही थी।