अक्षय खरोड़िया
- फोटो : Instagram
अक्षय आगे बताते हैं, 'मैंने और दिव्या ने अपनी शादी में कुछ अलग और हटकर किया। हमने खुद ही अपनी शादी के वचन लिखे और एक-दूसरे से निभाने का वादा भी किया। मेरे लिए शादी में दो सबसे यादगार पल रहे। पहला जब मैंने दिव्या को देखा। मैंने लंबे वक्त से उस पल का बेसब्री से इंतजार किया था और जैसे ही दिव्या मेरे सामने आईं, मेरे लिए वह भावुक क्षण था। दूसरा जब हम दोनों सबके सामने सात फेरे ले रहे थे।'