रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन के विजेता बने अर्जुन बिजलानी को जीतने के बाद से ही लगातार निशाने पर लिया जा रहा है। दरअसल, कई लोग शो के विनर यानी अर्जुन बिजलानी को 'फिक्स्ड विनर' बता रहे हैं। इतना ही नहीं कई नाराज फैंस मेकर्स और रोहित शेट्टी पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, अपनी जीत पर उठते सवाल के बीच अब खुद अर्जुन ने इस पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने खुद को फिनाले स्टंट में दिव्यांका त्रिपाठी से बेहतर बताया।
बता दें कि अर्जुन ने दिव्यांका त्रिपाठी को फिनाले स्टंट में हराकर ट्राफी अपने की थी। हालांकि, अर्जुन के शो जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि इस शो की विनर दिव्यांका त्रिपाठी होनी चाहिए क्योंकि वह पूरे सीजन में टॉप परफॉर्मर थीं।