कौन बनेगा करोड़पति 13 के मंच पर आज डॉक्टर्स, नर्स, मेडिकल स्टाफ और सफाईकर्मियों को सम्मान दिया गया। आज के शो में ये सभी ऑडियन्स के तौर पर हिस्सा बने थे। आज अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मंच से इन सभी डॉक्टर्स, नर्स, मेडिकल स्टाफ और सफाईकर्मियों का शुक्रिया कहा। आज के शो में किसी प्रतिभागी की किस्मत नहीं खुल सकी। हॉट सीट पर पहुंची गुजरात की संध्या मखीजा भी अपने एक गलत जवाब के चलते सिर्फ 10 हजार रुपए जीतकर शो से बाहर हो गईं। गुजरात के राजकोट से आने वाली संध्या मखीजा सरकारी विभाग में स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर हैं। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में उन्होंने सबसे जल्दी जवाब देकर हॉट सीट पर आने का मौका पाया। संध्या की पारी केबीसी में बेशक नहीं ज्यादा चल पाई लेकिन उनकी कहानी काफी प्रेरणा देने वाली है। उन्होंने इस शो को दौरान बताया कि रूढ़िवादी परिवार से आने के बाद भी उन्होंने कैसे अपनी पढ़ाई पूरी की और सरकारी विभाग में नौकरी हासिल की।