फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: नीरज चोपड़ा और पीआर श्रीजेश ने अमिताभ बच्चन को सिखाई हरियाणवी, जंजीर फिल्म का मशहूर डायलॉग बुलवाया

Wed, 15 Sep 2021 05:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीरज चोपड़ा और पीआर श्रीजेश - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू हो चुका है। शो के शुरू होते ही यह दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। यहां आने वाले हर कंटेस्टेंट की जिंदगी से जुड़े किस्से कभी आपको हंसाते हैं तो कभी रुलाते। वहीं, शो में हर शुक्रवार विशेष एपिसोड प्रसारित किया जाता है। इसके तहत हर शुक्रवार कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस बार प्रसारित होने वाले एपिसोड के मेहमान बनेंगे ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश। 

इस बार प्रसारित होने वाले स्पेशल एपिसोड में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश शिरकत करने वाले हैं। इस बारे में चैनल ने सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर कर जानकारी दी थी। चैनल ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, अपने देश का नाम रोशन कर केबीसी 13 के मंच पर आने वाले हैं, टोक्यो ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज और श्रीजेश। सुनिए इनके संघर्ष और ओलंपिक्स के अनुभव को।

विज्ञापन

2 of 5
नीरज चोपड़ा और पीआर श्रीजेश - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ को सिखाई हरियाणवी

चैनल ने हाल ही में शो का एक और प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो में बिग बी गोल्डन बॉय संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमिताभ नीरज से अपने गाने मैं मेरी तन्हाई को हरियाणवी में बोलने को कहते हैं। जिसके बाद नीरज बिग बी कही हुई इन पंक्तियों को हरियाणवी में सुनाते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
नीरज चोपड़ा और पीआर श्रीजेश - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणवी में बोला जंजीर फिल्म का डायलॉग

वहीं, श्रीजेश अमिताभ से कहते हैं कि वह आज उन्हें हरियाणवी भाषा भी सिखाने आए हैं। इसके बाद नीरज और श्रीजेश अमिताभ बच्चन से अपनी एक फिल्म का डायलॉग हरियाणवी में बोलने का आग्रह करते हैं। इस पर बिग बी जंजीर फिल्म का डायलॉग हरियाणवी में बोलकर दिखाते हैं। जिसे सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगते हैं।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों को सुनाएंगे संघर्ष की कहानी

इतना ही नहीं शो के दौरान दोनों खिलाड़ी अपने संघर्ष के बारे में भी बात करते नजर आएंगे। साथ ही ओलंपिक से जुड़े अपने अनुभव भी लोगों के साथ शेयर करेंगे। बता दें कि नीरज और श्रीजेश का यह एपिसोड इस शुक्रवार यानी 17 सितंबर को सोनी पर प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण और फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले दीपिका और फराह बने थे मेहमान

इससे पहले शुक्रवार को प्रसारित हुए कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण और फराह खान मेहमान बनकर पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे का जिक्र किया जो एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि वह इस बच्चे के इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उसे इलाज के लिए जरूरी एक इंजेक्शन लगाया जा सके। कार्यक्रम में दोनों ने 25 लाख की राशि जीतीं। साथ ही बिग बी ने भी उस बच्चे के इलाज लिए राशि देने का वादा किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें