करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक चैट शो का हिस्सा बने करण ने शादी के सवाल पर बात करते हुए कहा कि मैंने मान लिया है कि मेरी शादी तेजस्वी से हो रही है। यह ऐसी पहली शादी है, जो इंडिया ने तय कर ली है कि यह तो होनी ही है। हमसे तो कोई भी इस बारे में पूछ ही नहीं रहा है। इसके साथ ही बिग बॉस में करण के साथ नजर आई सिंगर अकाशा भी चैट शो में उनकी टांग खींचती नजर आईं।