फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma Show: जब कपिल शर्मा ने कहा- सिद्धू जी को खा गईं, अर्चना पूरन सिंह ने दिया यह जवाब

Sun, 20 Mar 2022 09:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा शो' के होस्ट कपिल शर्मा अक्सर किसी न किसी वजह से विवादों में रहते हैं। कपिल शर्मा शो में अर्चना पूरन सिंह से पहले इसके जज नवजोत सिंह सिद्धू हुआ करते थे। सिद्धू के जाने के बाद अर्चना शो की जज बनकर आईं। इसके बाद हाल ही में जब नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब विधानसभा का चुनाव हार गए तो अर्चना पूरन सिंह ट्विटर पर खूब ट्रेंड हुआ था। लोग कह रहे थे कि अब तो सिद्धू के लिए कपिल शर्मा शो में भी जगह नहीं रह गई है। हाल ही में शनिवार को कपिल शर्मा शो में शेफ स्पेशल एपिसोड प्रसारित हुआ था। जिसमें कपिल शर्मा अर्चना से कहते हैं कि ये तो सिद्धू जी को भी खा गईं।
विज्ञापन

2 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
शेफ स्पेशल एपिसोड में सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर, रणवीर बरार और कुणाल कपूर पहुंचे थे। शो में कपिल ने अर्चना की तरफ इशारा करते हुए कहा- अगर ये शो के बाद अपने घर आपको खाने पर बुलाएं तो जाइएगा नहीं। आगे कपिल ने कहा- नहीं तो ये खाना पकाने के साथ-साथ सामान लाने के लिए भी कह देंगी। कपिल ने कहा- खाने-पीने की सारी चीजें इनको मालूम होती हैं, पता नहीं कैसे, जब देखो खाना-पीना...पहले सिद्धू जी को खा गईं। कपिल की इस बात पर अर्चना हैरान हो जाती हैं। हालांकि कपिल ने ये बात मजाक में कही थी, इसलिए अर्चना बाद में हंसने लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कपिल ने अर्चना का मजाक उड़ाते हुए शेफ से कहा- अगर आप इनके मड आईलैंड वाले घर में जाएंगे तो ये आपको हाईवे से ही पकड़ लेंगी। इसके बाद कपिल ने अर्चना की ड्राइविंग की नकल करते हुए बताया कि- जब आप गाड़ी में बैठेंगे तो ये आपके कहेंगी कि मटन तो हम रास्ते से ही ले लेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल की ये बात सुनकर शेफ संजीव कपूर, रणवीर बरार और कुणाल कपूर खूब हंसने लगते हैं। कुछ दिन पहले शो में सिद्धू की वापसी के कयास लगाए जा रहे थे, जिसपर अर्चना का बयान भी सामने आया था। अर्चना ने कहा था कि अगर शो में सिद्धू वापसी करते हैं तो वह हटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें