फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम्या पंजाबी का दर्द: तलाक के बाद ताने सुनाते थे लोग, बोलते थे- अपनी बेटी को भी बेच देगी

Mon, 01 Nov 2021 02:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने हाल ही में कांग्रेस का हाथ थामा है। काम्या छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा तो हैं ही साथ ही अब वह राजनीति में आकर कई सारे बदलाव लाना चाहती हैं। इसमें उन्हें अपने पति शलभ दांग का पूरा साथ मिल रहा है।काम्या ने साल 2020 में दिल्ली के रहने वाले डॉक्टर शलभ दांग से शादी की है। यह उनकी दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी काफी खराब थी और उसमें उन्होंने बहुत कुछ झेला था।

ट्रोलिंग पर छलका काम्या का दर्द

पति को तलाक देने के बाद वह टीवी अभिनेता करण पटेल संग रिलेशनशिप में आ गईं थीं। हालांकि उनका वह रिश्ता भी सही नहीं चल पाया। हर रिश्ते के लिए काम्या को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं ट्रोलर्स ने उनकी बेटी पर भी निशाना साधना शुरू कर दिया। हाल ही में एक शो के दौरान काम्या ने अपने इस दर्द को साझा किया।


विज्ञापन

2 of 6
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
काम्या रितेश देशमुख और जेनेलिया के शो लेडीज वर्सेज जेंटलमैन 2 में पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे लोगों ने उनके हर रिश्ते पर उन्हें जज किया और गालियां सुनाई। इतना ही नहीं उनकी बेटी तक के लिए लोगों ने बेहद घटिया बातें लिखी जो बर्दाश्त के बाहर थीं।
विज्ञापन

3 of 6
परिवार के साथ काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
काम्या ने कहा कि लोग उन्हें जो चाहे सुना लें लेकिन अगर उनकी बेटी के बारे में कुछ कहा गया तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगी। वह उन लोगों का गला काट देंगी। काम्या ने साल 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी लेकिन साल 2013 में उन्होंने यह शादी तोड़ दी। उनके दो बच्चे हैं बेटी आरा और बेटा ईशान।

4 of 6
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
काम्या ने बंटी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उनका जीवन शादी के बाद बिल्कुल नरक जैसा हो गया था और एक दिन उन्होंने तय किया कि वह इस रिश्ते को और नहीं झेलेंगी। उन्होंने अपनी शादी तोड़ी और बच्चों के साथ आगे बढ़ गईं। हालांकि औरतों के शादी तोड़ने पर समाज में चार बातें होने लगती हैं और ऐसी बकवास बातें काम्या को सुननी पड़ीं।
विज्ञापन

5 of 6
काम्या पंजाबी
लोगों ने उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया। इतना ही नहीं यह भी कहा कि वह तो अपनी बच्ची बेच देंगी। काम्या ने कहा कि, 'मेरी पहली शादी टूट गई थी। मैंने उसमें बहुत कुछ झेला। जब मैं शादी से बाहर निकली तो मुझे ट्रोल किया गया। उसके बाद मैं एक रिलेशनशिप में रही और वहां भी मुझे ट्रोल किया गया। मुझसे कहा गया कि तुम तो बुड्ढी हो, तुम्हारा तलाक हो गया है यह भी तुम्हे छोड़ देगा। तुम अपना बच्चा बेच दोगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काम्या पंजाबी
काम्या ने कहा कि, 'मेरी पांच साल की बेटी को ट्रोल किया गया। आज वह 11 साल की हो गई है और अभी भी उसे ट्रोल किया जा रहा है। मैं क्या पहनती हूं क्या नहीं पहनती मेरी मर्जी, जितना भौंकना है भौंकों। मुझे फर्क नहीं पड़ता है लेकिन बात जब मेरी बेटी की हो तो मुझसे बर्दाश्त नहीं होता। मैं उन लोगों का गला काट दूंगी'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें