आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकार लगभग ना के बराबर ही भारत में बनाई गई फिल्मों में काम करते हैं। वैसे भी पाकिस्तान यहां की ज्यादातर फिल्मों को बैन कर देता है। लेकिन इस लिस्ट में कुछ सीरीयल्स भी शामिल हैं जिसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। ऐसे बहुत कम मौके रहे हैं जब पाकिस्तान की किसी फिल्म को भारत में बैन किया गया हो, इससे उलट पाकिस्तान यहां की हर दूसरी फिल्म और टीवी शोज को बैन करता रहा है। चलिए आपको बताते हैं उन धारावाहिकों की लिस्ट...
बिग बॉस
भारत का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस पाकिस्तान में नहीं दिखाया जाता। यह शो 2015 में अपने 9 वें सीजन से ही पाक में बैन है। जबकि सलमान कान की फिल्में पाकिस्तान में धूम मचाती आई हैं। अब पाकिस्तान का कहना है कि ऐसे टीवी शोज उनकी संस्कृति को खराब कर सकते हैं।