करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साथ ही हीरू जौहर ने कहा कि, 'करण ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। मुझे गर्व है कि मुझे यश जौहर जैसे पति मिले और करण जैसा बेटा मिला। उसकी वजह से मुझे यश और रूही भी मिले। एक इंसान इससे ज्यादा क्या चाहता है'। उनकी बातें सुनकर करण काफी भावुक हो गए। करण ने कहा कि, 'कहते हैं जब आपके पैरेंट्स आपसे दूर चले जाते हैं तो आपको एक भगवान मिल जाते हैं। मैं अपने पापा से यही प्रार्थना करता हूं कि वो हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें'।बता दें कि शो का फिनाले 15 अगस्त को होगा और इसी दिन इस सीजन के विजेता के नाम की घोषणा होगी।