फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: पवनदीप राजन को सेमीफाइनल में मिले सबसे ज्यादा वोट, सभी 6 प्रतिभागी फाइनल में

Mon, 09 Aug 2021 10:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

Indian Idol 12 Finale: टेलीविजन का सबसे चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 15 अगस्त को इस चर्चित शो का ग्रैंड फिनाले है। आज यानी की रविवार को शो का सेमी फाइनल था लेकिन मेकर्स ने किसी को बाहर ना करते हुए छह कंटेस्टेंट को फाइनल में पहुंचा दिया है। फिनाले की रेस में अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, पवनदीप राजन, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया हैं।

विज्ञापन

2 of 5
कंटेस्टेंट्स के साथ करण जौहर - फोटो : Instagram
आपको बता दें पवनदीप राजन को सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। वो शुरुआत से ही सबकी पहली पसंद थे। अब देखना ये है कि इंडियन आइडल की ट्रॉफी किसके नाम रहती है। इससे पहले इंडियन आइडल के मंच से एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें पवनदीप को छोड़कर बाकी सभी प्रतिभागी थे इससे अंदाजा लगाया गया था कि सेमी फाइनल में पवनदीप बाहर हो गए हैं लेकिन आज टेलिकास्ट हुए एपिसोड में उन्हें ही सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पवनदीप राजन, करण जौहर, अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया
आज प्रसारित हुए एपिसोड में करण जौहर ही बतौर गेस्ट नजर आए और फिर सभी कंटेस्टेंट्स ने एक के बाद एक अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। सोशल मीडिया पर पवनदीप राजन ट्रेंड कर रहे हैं। इस दौरान करण जौहर ने खुलासा भी किया कि वो शाहरुख खान से कब और कैसे मिले। बता दें, दोनों की दोस्ती इंडस्ट्री में काफी मशहूर है।

4 of 5
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल के सीजन 12 के कंटेस्टेंट्स को शो खत्म होने से पहले ही ऑफर मिलने लगे हैं। करण जौहर ने अरुणिता कांजीलाल और मोहम्मद दानिश का धर्मा फैमिली में स्वागत किया है। इससे पहले सवाई भट्ट और पवनदीप राजन-अरुणिता के साथ हिमेश रेशमिया गाना भी शूट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Idol 12 - फोटो : इंस्टाग्राम
जैसे जैसे शो का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है तब से ही इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। आशीष कुलकर्णी के शो से बाहर होने के बाद शो को अपने टॉप छह कंटेस्टेंट मिल गए थे। पवनदीप राजन, सायली कांबले, निहाल, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश यानी कि अब इन में से ही कोई एक ग्रैंड फिनाले में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जीतेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें